दुख का कारण

>मैने एक श्रेष्ट महिला का प्रवचन (Lecture) सुना और  उनकी   बात     मुझे  बहुत    ही लोजिकल ( Logical ) लगी। वो यह कह रही थी कि-  यदि हम किसी से कुछ  रुपये उधार  इस वायदे  पर लें  कि आप का रुपया हम एक माह के बाद वापस कर देंगे। किन्तु   एक माह के बाद  जब हम दोनों एक दूसरे के  सामने आये  तो  स्वाभाविक रूप से  दोनों की   पोशाकें (Dress) , सजावट (Costume ) बदले हुए होंगे।  तो  क्या उधार देने वाला अपने  रुपये  वापस नही लेना चाहेगा? जरूर लेना […]

विचारों का प्रभाव

मै एक रेलगाडी की प्रतीक्षा में प्लेटफॉम पर टहल रहा था कि एक पॉम्पलेट (Pamphlet) पर नजर पडी। उस पर लिखा था “जो जैसा सोचता है,वैसा करता है,और वैसा ही बनता है।” मेरा मन इस पंक्ति को पढकर उसमें उलझ  गया। थोडा आगे बढा तो एक  पुस्तकों के ठेले पर  बहुत सी किताबें  दिखी। एक पुस्तक पर लिखा था “THINK AND GROW RICH”  मैने सोचा कि ये तो वही बात हो गयी जिसमें मेरा मन पहले से ही अटका हुआ है। मैं इस पुस्तक को खरीदने का विचार कर ही रहा था कि गाडी आ गई और मैं बिना पुस्तक लिये ही गाडी मैं बैठ गया किन्तु मेरा मन पॉम्पलेट (Pamphlet) की पंक्तियों एवं पुस्तक के नाम में उलझ गया। मनन करते -करते एक बात मेरी यह समझ में आयी कि दोनो बातों का आधार ” विचार ” है। और  ऐसा लगता  है कि सारे  संसार  का आधार भी  ” विचार ” ही  है। विज्ञान  के सारे चमत्कारों  की जड भी  एक  ” विचार ” ही तो  है। क्योंकि किसी भी काम को  करने के पहले उस विषय में विचार करना होता है। आज लगभग सभी विद्यार्थी अपने कैरियर  के बारे में बहुत सोच – विचार करते  हैं तब अपने निर्णय के अनुसार उस दिशा में कडी मेहनत करते हैं। इस तरह से   उस […]

समय की कमी

मैं एक दिन टी.वी. पर क्रिकेट मैच देख रहा था। एक गेंदबाज की गेंद पर टिप्पणी करते हुए कामेन्टेटर (commentator) )  बोला ” गेंदबाज की इस गेंद में कोई दम नही था लेकिन  बल्लेबाज ने एक रन चुरा लिया”। कमेन्ट्री (Commentary)   की यह पंक्ति मेरे दिल पर कुछ  अलग ही असर  कर गयी। मैंने सोचा वास्तव मे जिन्दगी में कोई दम नहीं  है  लोकिन हंसी, खुशी के  पल उस बल्लेबाज की तरह चुराना पडेगा  नहीं तो जीवन नीरस हो जायेगा। आजकल तो जीवन जीने का ढंग ही बदल गया है। यदि कमी है तो केवल समय की। करना  तो  बहुत कुछ चाहते  हैं किन्तु समय नहीं मिलता। हमारी रुचियां  ( hobbies  ) हमारी इच्छायें सब दरकिनार हो जाते हैं बस समय  की कमी। हम एक मशीन की तरह हो गये हैं । अपनी आवश्कताओं और सुख की तलाश में हम दिन- रात एक कर देते हैं। सामान्यतः हम अपनी रुचियों ( hobbies  )  या अध्यात्म की साधना के लिये फुरसत का समय  चाह्ते हैं किन्तु इसके मिलने की कोई सम्भावना  नहीं  रहती इस कारण कोई कहता है कि नौकरी से सेवानिवृत्त (Retire) होने के बाद  केवल ईश्वर की आराधना ही करुंगा। कोई कहता है कि अपनी रुचियों ( hobbies  )  के लिये तो सेवानिवृत्ति (Retirement ) के बाद ही समय मिल पायेगा। कोई ये सोचता है कि बच्चों की शादी कर दूं  फिर समय ही समय मिलेगा। लोकिन अपने सोचने से क्या होता है?  ” न जाने किस गली में जिन्दगी की शाम हो जाये” […]

आदतों का प्रभाव

एक बार मै अपने मार्गदर्शक के दर्शन को गया।उन्हें प्रणाम्  करने के बाद मैं उनके पास बैठ गया। कुशल क्षेम पूछ्ने के  बाद उन्होने कहा कि दो सहेलियां थीं उनमे से एक  मछ्ली और दूसरी फूल बेचती थी। मछ्ली बेचने वाली का घर दूर था और फूल बेचने वाली पास ही रहती थी। एक बार बाजार में रात अधिक हो गयी इस कारण  मछ्ली वाली फूल वाली के घर पर रुक गई। फूल वाली  का घर फूलों की सुगंध से भरा हुआ था।मछ्ली बेचने वाली  को इस सुगंध के कारण नींद नहीं आ रही थी।जब अधिक परेशान हुई तो उठकर  मछ्ली की टोकनी से वो कपडा उठा लाई जिसमें मछलियां रख  कर लाई थी और अपने चेहरे पर ओढकर  चैन से सो गई। आगे उन्होने कहा कि  ठीक इसी तरह जब हमारी आद्तें  बुरी हो जाती हैं तो हमें वो ही  अच्छी लगने लगती हैं और हम बुरे काम करते रह्ते हैं पर हमें उस बुराई का एहसास  नहीं होता। उनकी इस  शिक्षाप्रद कहनी को सुन कर मैं इस पर मनन करने लगा और तब मुझे एक अंग्रेजी की कहावत याद आई  “habit is the second […]